अध्यक्ष प्रधान संघ ने ग्राम पंचायतों में हजारों वृक्ष लगवाने का लिया संकल्प

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 49 Second

(देवेन्द्र प्रताप सिंह) फिरोजाबाद। प्रदेश भर में चलाए जा रहें जन आन्दोलन 2022 के अन्तर्गत पूरे जनपद में 05 जुलाई से 15 अगस्त तक 47.40 लाख से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य को ध्यान में रखकर आज जनपद के सभी ग्राम मजरें पंचायतों से लेकर जिला स्तर तक वृक्षारोपण जन आन्दोलन चलाया गया। जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम की जनपद में मंगलवार को टूण्डला क्षेत्र के विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। वही प्रधान संघ अध्यक्ष डा0 संजय यादव ने एक विधालय में पौधरोपण किया, और बताया कि अगर तरीके से पौधों की देखभाल की जाय तो वह वृक्ष जरूर बनेगा जिससे प्रकृति को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। डा0 संजय यादव ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डा0 संजय यादव ने एक पौधा लगाकर सभी को वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय में सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर डा0 संजय यादव ने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हंे वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया और उनसे अपील की प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन आन्दोलन का हिस्सा बनकर अपने जनपद को वृक्षों से हरा भरा कर दें।

Next Post

डिप्टी कमिश्नर मनरेगा ने किया पंचायत घर परिसर में पौधरोपण

(मनोज […]
👉