(आशीष शर्मा) पुरवा उन्नाव। संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में पूरे देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पुरवा ब्लाक क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष में ग्राम पंचायत त्रिपुरारीपुर के पुरनदास खेड़ा में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि हम सभी नवयुवक साथी आपसी सहयोग द्वारा अंबेडकर जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। समिति द्वारा दिन में आयोजन के साथ रात में भी जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसमें डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पहलुओं को गीत, आल्हा और विचारों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान शिवपाल यादव ने पहुंचकर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर, कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं नवयुवक साथियों को आभार जताते हुए प्रशंसा प्रकट की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा हमें बड़ी प्रसन्नता है कि आप लोग संविधान निर्माता और संविधान को लोग जानने और समझने लगे है। इसी की दिन है कि हमें सामाजिक समानता का अधिकार प्राप्त है।
पहले राजा का बेटा ही राजा होता था लेकिन संविधान में प्रजातंत्र होने के कारण कोई भी राजा बन जाता है। कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं ने ग्राम प्रधान को माला पहना कर स्वागत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे मोनू बाजपेई, गोपी चंद गौतम को भी माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन करने में सूरज कुमार (कोषा ध्यक्ष) सुभाष, रवि कुमार, अजय, संदीप, राम प्रसाद आदि प्रमुख रूप से रहे। सभी ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
अम्बेडकर जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Read Time2 Minute, 42 Second