शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time7 Minute, 20 Second

(मोनू शर्मा) माधौगढ़ जालौन। नौ दिन पूर्व चंदकुआं स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर बोए गए राम जवारों की सेवा पूजा के बाद रविवार को उनकी भव्य शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल विधायक मूलचंद्र निरजंन ने कहा कि भगवान राम ने मनुष्य को मानवता का पाठ पढ़ाने के साथ ही आदर्श मानव जीवन जीने की कला सिखाई है। उन्होंने कहा कि जियो तो मानवता के लिए और मरो भी तो मानवता के लिए, तभी मानव जीवन सार्थक होगा।
भगवान राम के चित्र के साथ राम जवारों को बग्घी में सवार कराया गया था। भूतेश्वर मंदिर से नई स्टेट बैंक, लवली चैराहा, जगत नारायण दीक्षित चैराहा होकर शोभायात्रा नईबस्ती पहुंची, वहां से आगे बढती हुई नगर पालिका, सागर चैकी तिराहा होकर मुख्य राजमार्ग से तहसील के समीप स्थित भारत माता मंदिर पहुंची जहां विधि विधान के साथ राम जवारों का विसर्जन कर दिया गया। यहां संघ के नगर संघ चालक नरोत्तमदास स्वर्णकार और नगर कार्यवाह पवन झा ने शांतिपूर्ण यात्रा संपन्न हो जाने के लिए सभी का आभार जताया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवा भगवा टोपियां, साफों और भगवा ध्वज हाथों में लिए अपने आराध्य भगवान राम की जै का गगनभेदी उद्घोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण जानकी, हनुमान, कृष्ण के अलावा हिंदू संस्कृति के तमाम पुरोधाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समापन स्थल भारत माता मंदिर पर संघ के जिला पदाधिकारी ओमनारायण ने सभी रामभक्तों को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति के अग्रदूत प्रभु श्रीराम के जीवन से आदर्श मानव धर्म की सीख लेने की आवश्यकता है। इस दौरान आयोजन समिति के सुशील दूरवार मिरकू महाराज, आशुतोष रावत, आकाश बुधौलिया, रामराजा निरंजन, अमित मोदी, धर्मेंद्र राठौर आदि व्यवस्थाओं में लगे थे।
पूर्व बारसंघ अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, अनुरुद्ध मिश्रा, अभिषेक रिछारिया, सुधीर सोनी, डा. मृदुल दांतरे, अमित यादव, धर्मेंद्र राठौर, मयंकमोहन गुप्ता, महेंद्र सोनी, राजेंद्र गुप्ता राजू, कपिल रिछारिया, अर्पित वाजपेयी, द्द्रुव सोनी, प्रदीप सोनी, अमित राठौर, निखिल सोनी, पवन खिलाड़ी, सागर अग्निहोत्री, राहुलबाबू अग्रवाल, अभिषेक रिछारिया, ब्रजेंद्र कुशवाहा, सतीश मिश्रा, बाबूराम पाल, सुनील शर्मा, शीलू उदैनिया, डॉ. आनंद शर्मा, देवेंद्र यादव, सभासद दंगल सिंह यादव, मनीष नगरिया, अंजू अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सौरभ पुरवार, अनिल पटेल, रवि कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, हिमांशु अग्रवाल, विकास पटेल ध नौरा, जिला विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष, बजरंग दल जिला सह संयोजक आकाश उदैनिया, जिला सुरक्षा प्रमुख गौरव सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा, बजरंग दल नगर संयोजक शिवम लखेरा, अमित कुशवाहा, सोनू यादव, कृष पाठक, हर्ष राठौर, रवींद्र यादव, प्रांशु कुशवाहा, आदर्श सक्सेना, सचिन सुजेले, शिवराम चैरसिया, निखिल राठौर, सुमित कुशवाहा, हेमंत प्रजापति, अमित प्रजापति, दीपक प्रजापति, दीपू रायकवार, अभय याज्ञिक, महेंद्र सोनी, हरनाम कुशवाहा, प्रिंस अग्रवाल, अल्पेश शर्मा, अमित राठौर, सत्या ठाकुर, आदर्श पटेल, विपिन प्रजापति, सचिन वर्मा, निखिल गुर्जर आदि बजरंगी उपस्थित रहे। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीएम राजेशसिंह व सीओ शाहिदा नसरीन के निर्देशन में कोतवाल बलिराजशाही, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, दरोगा सर्वेश कुमार, सुरही चैकी इंचार्ज राम विनोद, लालजी आदि भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य थानों का फोर्स भी बुलवाया गया था।
शोभायात्रा मार्ग में रामभक्तों द्वारा स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई थीं। कई जगह भगवा रंग के तोण द्वार बनाए गए थे और जलपान की व्यवस्था की गई थी। जयप्रकाश नगर में संजय सोनी, शैलेष सोनी, जयप्रकाश सोनी, अरुण सोनी, सुधीर सोनी, ध्रुव सोनी, अभिषेक रिछारिया, अमित सोनी, मनोज गहलौत, पवन सोनी, गुड्डा, अजय सोनी, सावन सोनी, डीके सोनी, कमल, राजू गुप्ता, विवेक अग्रवाल, वीरू गहलौत, संजीव सोनी, शुभ, लाभ, अभिषेक, बांके, प्रमोद, सुरेश, कुलदीप, सचिन, विजय अग्रवाल, गामा, क्रांति पटवा, छुन्ना धनौरा, मारुतिनंदन, टोनी मिश्रा, प्रशांत मिश्रा आदि रहे। रामगंज में अविनाश मिश्रा छोटू, रघुराज यादव, राजेंद्र यादव, निश्चल मयंक, अवधेश कुशवाहा, दिलीप राठौर, संजू गिरवासिया, सौबी मंसूरी, अभिषेक मिश्रा, अंकित पटेल आदि ने शीतल जल की व्यवस्था की थी। द्वारिका द्दीश मंदिर के पास अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षिणी सेवा समिति के अध्यक्ष संजय रावत, राहुल शांडिल्य, संदीप शांडिल्य,अनुज मिश्रा, सुदर्शन मिश्रा, श्याम बिहारी अग्रवाल, सौरभ पुरवार छोटू, ओम शंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल आदि ने स्वल्पाहार कराया।

Next Post

बॉस ने की कर्मचारी से ऐसी घिनौनी मांग, जिसे सुनकर ऑफिस के बाहर लगा ली खुद को आग

अप्रैल […]
👉