उ. प्र. उद्योग व्यापार मंडल ने खेली फूलों की होली

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 30 Second

(विवेक कुमार) रायबरेली, 1 अप्रैल। उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल (चैहान गुट) रायबरेली द्वारा सुपर मार्केट में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से पधारी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चैहान ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उमेश चैतन्य जी महराज थे।
मुख्य अतिथि श्री उमेश चैतन्य ने होली की प्रासंगि कता पर बल दिया और आप सी सौहार्द बनाये रखने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्र बब्बू मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि होली लोगों को जोड़ता है। इसलिए सब लोग हिलमिल कर रहें तथा पारस्परिक ईष्र्या व कटुता समाप्त करे।
इस अवसर पर जय सिंह सेंगर, अमित मिश्रा, शिवबाबू शुक्ल आदि को विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मो. सरफराज को युवा जिलाध्यक्ष एवं बबिता वर्मा को महिला जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चैहान ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारियों तथा पीड़ित मानव समाज की मदद करता आ रहा है। भविष्य में भी चैहान गुट हर संघर्ष पर खड़ा रहेगा। इसी कड़ी में प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अजीत श्रीवास्तव, चित्रेश सिंह, सुभांषु वर्मा, आर्यन मिश्रा एवं प्रदेश विद्दिक सलाहकार मदन सिंह परि हार मौजूद थे। कार्यक्रम में आल्हा गायन, आर्केस्ट्रा पर बृज की होली व विशाल शंख आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्य क्रम में रंग के साथ फूलों की होली खेली गयी।

Next Post

लेखाकार मनोज श्रीवास्तव का विदाई समारोह हुआ संपन्न

(आशीष […]
👉