सपा छोड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पू0 विधायक के पुत्र, ली पार्टी की सदस्यता

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 31 Second

(मोनू शर्मा) कदौरा/ जालौन। कदौरा क्षेत्रीय सपा नेता धीरेंद्र सिंह द्वारा सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया जिन्हें स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी जिनके पिता स्व0 वीर सिंह कालपी विधायक रहे है जिनके द्वारा अपने कार्यकाल में क्षेत्रीय जनता के हित में ऐसे विकास किये जिसका जनता को सदैव लाभ मिलता रहेगा उन्हीं के पदचिन्हों में धीरेंद्र सिंह द्वारा भी राजनीति में सदैव जनहित कार्यो में स्वयं को अग्रसर रखा है।
पूर्व विधायक स्व0 वीर सिंह के पुत्र धीरेन्द्र सिंह (धीरू बबीना) ने सपा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता ली और उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया गया। कल लखनऊ के एक समारोह में स्थानीय नेताओ के साथ उनके कई समर्थक भी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि पूर्व विधायक स्व0 वीर सिंह इसके पहले सन 1974 से लेकर 1977 तक कालपी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे उन्होंने उस समय कालपी से कांग्रेस के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबनिट मंत्री शिव संपत्ति शर्मा को मात दी थी वह उस समय भारतीय जनसंघ से विधायक बने थे।
मुलाकात में धीरेंद्र सिंह सेंगर द्वारा कहा गया कि सपा अपने दायित्व व नीतियों से भटक चुकी है एवं वह भाजपा में रहकर जनहित कार्यो को करते रहेंगे व पार्टी के नीतियों का पालन करते हुएअपनी सेवाएं देंगे एवं जिस तरह उनके पिता द्वारा नगर क्षेत्र के लिए चहुओर विकास कराया था उन्हीं के पदचिन्हों में चलकर वह जन हित कार्यो में अग्रसर रहेंगे।

Next Post

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

(प्रदीप […]
👉