आंध्र प्रदेश के चित्तूर में यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, 8 की मौत, 40 से अधिक घायल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 28 Second
  • मार्च 27, 2022  

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बस के घाटी में गिरने से कम से कम आठ की मौत हो गई है।हादसे का शिकार हुए सभी लोग अनंतपुरमू जिले के रहने वाले थे और रविवार सुबह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाहन की तेज गति के कारण दुर्घटना हुई।

अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में काफी समय लगा। तिरुपति नगर पुलिस अधीक्षक सीएच वी अप्पला नायडू और पुलिस कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और उन्हें तिरुपति के आरयूआईए अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शवों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया। आंध्र प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
Next Post

छत्तीसगढ़: युवक ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, फिर कर दी हत्या

मार्च […]
👉