बुल्डोजर चलने के बाद भी एमपी में नहीं रुक रहे दुष्कर्म के मामले, 10 साल की युवती के साथ हुआ अनाचार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 37 Second
  • मार्च 24, 2022  

प्रदेश के दमोह जिले में एक 10 के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दरिंदे ने इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया है। घटना जबेरा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जाती है। गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं प्रदेश के दमोह जिले में एक 10 के मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दरिंदे ने इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया है। घटना जबेरा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जाती है। गंभीर हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बताया जा रहा है कि दरिंदे ने मासूम को रात 3 बजे सोते समय घर के आंगन से उठा ले गया। फिर ग्राम पंचायत के मनोरंजन भवन में इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी सुबह मासूम रोते हुए घर पहुंची तब परिजनों को हुई। मासूम के अनुसार आरोपी हार्वेस्टर पर काम करने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इसी कड़ी में प्रदेश के दतियाजिले में मनचले युवक द्वारा युवती को परेशान किए जाने की घटना से क्षुब्ध एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि पड़ौस का एक युवक युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता था।

बताया जा रहा है कि युवक की धमकी से परेशान होकर युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज करने की मांग की है। परिजन मामला दर्ज होने तक मृतिका का पीएम नहीं करवाने पर जिद पर अड़े हुए है।

Next Post

एमपी में ‘बुलडोजर’ को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- सीएम अब कोर्ट भी घर में खोल लें

 मार्च […]
👉