मेरठ के कंकरखेड़ा में आठ लाख की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 49 Second
  • फरवरी 3, 2022  

कंकरखेड़ा के नंगलाताशी से नौ साल के बच्चे का बुधवार सुबह घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों को कॉल कर आरोपियों ने आठ लाख की फिरौती मांगी है। अपहरण की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

मेरठ,कंकरखेड़ा के नंगलाताशी से नौ साल के बच्चे का बुधवार सुबह घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। परिजनों को कॉल कर आरोपियों ने आठ लाख की फिरौती मांगी है। अपहरण की जानकारी लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत ही एसपी सिटी को खुलासे के लिए लगाया गया। उनके साथ सर्विलांस टीम और एसओजी भी लगी है। देररात तक अपहरणकर्ताओं की कोई जानकारी नहीं हो सकी।

थाना कंकरखेड़ा के नंगलाताशी की टेलिफोन कॉलोनी में जय सिंह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। जय सिंह ठेकेदारी का काम करते थे। चार माह पूर्व जयसिंह लकवाग्रस्त हो गए थे और तभी से बिस्तर पर हैं। ठेकेदार की की पत्नी संगीता ने बताया कि उनका बेटा प्रिंस (10 साल) बुधवार सुबह लगभग 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की। लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा।

बच्चे के लापता होने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से बच्चे का तलाश गया। बुधवार शाम 6.10 बजे उनके बड़े बेटे अभिषेक के नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। बदमाश ने फोन कर बताया कि उन्होंने तेरे भाई को हम उठाकर ले गए हैं। कॉल करने वाले ने बच्चे को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। बच्चे के अपहरण की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए।

पूरे मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीम लगाईं। अधिकारियों कहा की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस किसी नजदीकी पर भी शक कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार ‘आठ लाख फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण किया गया। पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा’।

Next Post

मां खिला रही थी अपने 3 साल के बेटे को खाना, अचानक गिर गया पेड़; मौके पर दोनों की हुई मौत

फरवरी […]
👉