ऊंचाहार विधान सभा सीट पर पहली बार भाजपा ने विजय पताका फहराने के लिए कसी कमर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 31 Second

(राममिलन शर्मा) ऊंचाहार ( रायबरेली)। राय बरेली जनपद की ऊंचाहार विधान सभा सीट पर भाजपा पहली बार विजय पताका फहराने के लिए इस बार कमर कस चुकी है, अब कार्यक र्ताओं की परीक्षा है। उन्हें इस बार ऊंचाहार में विजय दिलाकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौगात देना है । यह विचार बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने यहां व्यक्त किए।
ऊंचाहार विधानसभा की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार थे। ऊंचाहार विधानसभा के चारों मंडलों के बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि हम ऊंचाहार में निरंतर वोटों से आगे बढ़ रहे हैं और अब की बार ऊंचाहार विधानसभा पर विजय पाना ही लक्ष्य है। जिस तरीके से केंद्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी निरंतर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों के लिए काम सड़क का निर्माण और ब्रिज का निर्माण अनेकों अनेक प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही साथ भगवान श्री राम जी का भव्य राम मंदिर का निर्माण काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर का निर्माण आर्थिक रूप से भारत 12 वें स्थान पर था ,जो आज पांचवे स्थान पर है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता दिनेश त्रिपाठी देवेंद्र सिंह अभिलाष चंद्र कौशल दल बहादुर सिंह अशोक मौर्य शैलेंद्र सिंह विनायक सिंह गुड्डू यादव अनुराग मिश्रा आदि लोग रहे।

Next Post

विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर सिटी बस को किया रवाना

(सौरभ […]
👉