सहायक विकास अधिकारी पंचायत की विदाई में नम हुई आंखें

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 19 Second

(मनोज मौर्य) जगतपुर रायबरेली। राना बेनी माधव सभागार में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ग्राम प्रधान व कर्मचारियों की उपस्थिति में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भावभीनी विदाई दी गई।
सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी सूर्यभान सिंह ब्लाक प्रमुख दल बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनूप मिश्रा कमलेश बहादुर सिंह सहायक विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह सहायक विकास अधिकारी सर्वेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में लगातार 13 वर्षों से जगतपुर विकासखंड में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्रवण कुमार श्रीवास्तव को भाव भीनी विदाई दी गई, कर्मचा रियों द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किए गए, सफाई कर्मचारी संघ की ओर से सहायक विकास अद्दिकारी को स्कूटी भेंट की गई।
वही कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने सेवानिवृत्त हुए सहायक विकास अधिकारी एवं उनके परिवार की खुशहाली की कामना की।
सहायक विकास अधिकारी श्रवण कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी गणमान्य नागरिकों प्रधानों कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कृष्णा पटेल, अमरेश सिंह, रमाकांत यादव, बिन्नू सिंह, संदीप पांडे, कमलेश बहादुर सिंह, सोमिल श्रीवास्तव, सत्रोहन, मांगेलाल, मनोज मौर्य, सुरेंद्र कुमार, अमर बहादुर यादव, क्रांतिवीर यादव, अरविंद मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

फर्जी वसीयत दिखाकर हड़पी जमीन व चल अचल संपत्ति

(प्रेम […]
👉