बमबाजी में वांछित हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 13 Second

(रिजवान अंसारी) प्रयागराज। प्रयागराज 29 अक्टूबर शुक्रवार को थाना कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज पुलिस व एसओजी यमुनापार टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 14.09.2021 को कटरा बाजार के बमबाजी में लिप्त अभियुक्त अपने एक साथी के साथ एनीबेंसेट की तरफ से आईईआरटी क्रॉसिंग की तरफ आ रहा है , इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज मय हमराहियान व एसओजी प्रभारी यमुनापार उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह मय हमराहियान के अयोध्या हास्टल मोड़ आते हुए संदिग्ध मोटर साइकिल सवार दो लोगों को रोका गया तो पीछे मुड़कर अयोध्या हॉस्टल की तरफ भागे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गयी जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गया तथा दूसरा मोटरसाइकिल से फरार हो गया। घायल बदमाश वायें पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा व एक-एक अदद जिन्दा ब खोखा कारतूस बरा मद हुआ। प्रारम्भिक पूछताछ में व्यक्ति की पहचान महेन्द्र भार तीय वीरेन्द्र उर्फ फतेह चन्द, निवासी रम्मन का पुरवा थाना धूमनगंज, हाल पता मलाका थाना थरवई जनपद प्रयाग राज के रूप में हुयी है। इस व्यक्ति पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में लगभग दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं तथा थाना कर्नलगंज में मु0अ0स0 48/2021 धारा 307ध्286ध्324/120बी भादवि में वांछित है। इसके अतिरिक्त यह थाना धूमनगंज का हिस्ट्रीशीटर भी है।

Next Post

नहीं थम रहें जमीन के फर्जीवाड़े

पीड़ित […]
👉