(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय द्वारा यू.पी. सैनिक सोसायटी, सरोजनी नगर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य विषय “दुआ ओं की शक्ति” रहा, जिसमें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारा त्मक सोच के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर पधारीं आदरणीय राजयोगिनी बीके राधा दीदी एवं आदरणीय राज योगिनी बीके गिरजा दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने आशीर्वचन एवं प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से सभी को जीवन में दुआओं, शुभ संकल्पों और सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति को अपनाने का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में बीके सुनीता दीदी, बीके पूनम दीदी एवं अन्य ब्रह्मा कुमारी बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी ने अपने उद्बोधन में आध्यात्मिक मूल्यों, सेवा भा वना और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा ओम शांति एवं आध्यात्मिकता पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माउंट टाबू से प धारे बीके राजेश भाई एवं बीके प्रेम भाई ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में दुआ ओं की शक्ति और आध्यात्मिक जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही विधायक प्रति निधि डा. अखिलेश एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता जी ने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ा वा देने की आवश्यकता पर बल दिया। पूरे कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयो जन बीके राजेंद्र भाई के कुशल मार्गदर्शन एवं समर्पित प्रयासों से संपन्न हुआ। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सेवा भाव ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, जिसके लिए सभी उपस्थितजनों ने उनकी सराहना की। रविंद्र भाई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
दुआओं की शक्ति पर ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
