(बीके सिंह)
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 लागू किया गया है जो कि लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई है साथ ही संसद और विधानसभाओं में महि लाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की करोड़ों माता बहनों और बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है महिलाओं की भढती भागीदारी से राष्ट्र राष्ट्र निर्माण की दिशा अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगी उक्त बातें भारतीय जन ता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही गई। उन्होंने आगे कहा नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय है यह कानून महिलाओं को भागी दारी से निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव के माध्यम से महिला शक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को नारी शक्ति अधिनियम 2023 के विषय में विस्तार से बताया गया। एक सवाल के जवाब में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को विधानसभाओं एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनको कानूनी रूप से मजबूत बनाना है यह भारतीय जनता पार्टी का विजन है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री पटेल रेखा वर्मा महिला मोर्चा के अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, इंदू सिंह, नेहा अवस्थी कल्पना वर्मा मद्दु श्रीवास्तव सीमा कुमारी मुस्कान सिंधु गुप्ता सहित विश्राम सागर राठौर विपुल प्रताप सिंह कामेश शुक्ला जयप्रकाश, सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतांत्रिक यात्रा में साबित होगा मील का पत्थर-राजेश शुक्ला
