सपा ने शहर उत्तरी सीट पर सपा का परचम लहराने को बनाई रणनीति

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 1 Second

37 अल्पसंख्यक सदस्यों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
(मो0 रिजवान) प्रयागराज। समाजवादी पार्टी शहर उत्तरी विधान सभा मे समाजवादी झण्डा गाड़ने को लगातार प्रयास कर रही है।
महानगर अध्यक्ष सै. इफ्ते खार हुसैन ने शहर उत्तरी मे नगर कमेटी सहित सभी 14 फ्रन्टल संगठनो मे ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी है जो पढ़े लिखे हों क्यूँकी यह विधान सभा प्रबुद्धजनों का क्षेत्र है।बड़ी संख्या मे अधिवक्ताओं को भी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव के साथ संगठन मे रखा गया है वही जितने भी फ्रन्टल संगठन हैं उसमे भी पढ़े लिखे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। अल्प संख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिजवी द्वारा मो०सुलतान को शहर उत्तरी विधान सभा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुलतान लगातार संगठन को विस्तार देने के लिए अल्पसंख्यक समाज मे पैठ रखने वालों को एक जुट करने मे लगे हैं।आज राजापुर मे वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करने के उपरान्त सपा अल्पसंख्यक सभा शहर उत्तरी की कमेटी घोषित करने के साथ वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन एडवोकेट की अध्यक्षता व महानगर महा सचिव रवीन्द्र यादव रवि एड वोकेट के संचालन व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति मे मो.सुलतान ने 37 सदस्यों की भारी भरकम कमेटी की घोषणा करते हुए उनहे फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा गया। शबीह अकरम एडवोकेट इमरान अख्तर एड वोकेट, खालिद रजा एड वोकेट को अल्पसंख्यक सभा विधान सभा शहर उत्तरी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। अफसर बेग को महासचिव तो अफसर अली को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शादाब खान एडवोकेट, सैफ अली एडवोकेट, मो.आतिफ एडवोकेट , श्रीमती शहनाज खान, श्रीमती तरन्नुम अफरोज, साहेबे आलम, आलिम अहमद सिद्दीकी, असगर अली को सचिव बनाया गया। मोहम्मद सल मान, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद फैजान, श्रीमती शाहीन,सै.मो.शारिक ,तौफीक अन्सारी, मो.तुफैल, रियासत अली, मो.फैसल अहसन, सुफियान अहमद, मोहम्मद फरीद, आरिफ अय्यूब एड वोकेट, रहमान शकील एडवोकेट, हसीब उद्दीन को शहर उत्तरी विधान सभा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ का कार्य कारिणी सदस्य बनाया गया। सभी को मनोनयन पत्र सौंपने के साथ वरिष्ठ नेताओं ने पद को प्रतिष्ठा से जोड़ कर 2022 मे शहर उत्तरी विधान सभा मे सपा का परचम लहराते हुए जीत दर्ज कराने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम मे शहर उत्तरी के 9 वार्ड अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।जिसमे मुश्ताक अहमद ,रईस अहमद ,माशूक अहमद ,सरवर खान ,अरशद वारसी ,रिजवान अहमद ,मोबीन अहमद ,मो. गुलजार व मो०नदीम को अपने वार्ड मे जाकर समाज वादी सरकार मे अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों तथा भाजपा शासन मे पढ़े लिखे नौजवानो को रोजगार न देकर पकौड़े तलवाने महंगाई, बलात्कार, पेट्रोलियम पदार्थो सहित खाद्ध तेल और गैस के बढ़े दामो के साथ साथ धर्म और जात मजहब मे बाँट कर हमारी संस्कृति को छिन्न भिन्न करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने का आहृवान किया गया।कार्यक्रम मे सै.इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव, वजीर खान ,ओ पी यादव, मंजू पाठक ,सुशमा यादव, सै.मो. अस्करी ,रेहान अहमद,सै.मो.हामिद, काशान सिद्दीकी, अब्दुल्ला तेहामी , मो०हसीब, मो.सऊद, नन्हे मंसूरी, जयभारत यादव, ताहिर उमर, नागेन्द्र यादव, संध्या यादव, सुषमा पाल, जारा दीदी, लवली पटेल, शोभा देवी आदि मौजूद रहे।

Next Post

सरकारी कार्यालयों को बंद कर घटा रहे प्रयागराज का रुतबा

(शाहबाज […]
👉