2022 में समाजवादी सरकार बनने जा रही है -अबू आसिम आजमी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 33 Second

(राममिलन शर्मा) राय बरेली। समाजवादी पार्टी महा राष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधा यक अबू आसिम आजमी का सपा परिवर्तन यात्रा प्रतापगढ़ से लखनऊ जाते समय बार्डर पर सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिकट के आवेदक संतराम पासी के नेतृत्व में बड़ी तादाद में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया नूरुद्दीनपुर टोल प्लाजा के समीप स्थित सपा नेता व प्रधान भूपेंद्र सिंह के आवास पर एकत्र सैकड़ों सपाइयों ने सपा नेता अबू आसिम आजमी का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया अपने स्वागत से अभिभूत सपा नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार निश्चित रूप से बनेगी। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है।
महंगाई चरम पर है। किसान बदहाल है। नौजवान बेरोजगार है। महिलाओं की समाजवादी पेंशन बंद कर दी गई। गैस की सब्सिडी बंद है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। हक मांग करने वाले किसानों के आंदोलन को दबाया जा रहा है। गाड़ी से कुचला जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शहजादा कलीम, प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजपाल पासवान, वशी खान पक्सरावा, इसरार हैदर रानू सभासद, इरफान सिद्दीकी, मनसूर जाफरी, मौलाना फिरोज, संतोष शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, अविनाश यादव ,इरशाद प्रधान, मोहमद नासिर, अवधेश यादव प्रधान, नाथूराम यादव प्रधान अखिलेश यादव राजा राम यादव, राजेंद्र सरोज, डा अभिषेक यादव, सुनील पासी, राजेश निर्मल, जैनुल आबेदीन प्रधान, जैद खान मेवाती, इरफान राइनी सभासद, अंशू, साहित बड़ी संख्या में सफाई मौजूद रहे।

Next Post

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

(नितिन […]
👉