भाजपा नेता अतुल सिंह ने जन संपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धिया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 22 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के नरेंद्रपुर, छतंबा, भगवानपुर आदि गांवों में चैपाल व जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई व समस्याएं सुनी। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है, मैं हमेशा यहाँ की जनता की सेवा करता रहूंगा और ऊंचाहार के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी, लड़ूंगा। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई है जरूरतमंदों को प्रद्दानमंत्री आवास मिल रहा है। उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधि देकर सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। ऊंचाहार में ऐसे जनप्रतिनिधि चुनकर आ जाते हैं जो जनता का पैसा लूटने का काम करते हैं। इस बार यहां की जनता निश्चित ही भ्रष्टाचारियों को सबक सिखा कर भेजेगी। आज का नौजवान अपना विकास चाहता है। निश्चित ही हमारा प्रयास होगा की ऊंचाहार को विकास के पथ पर तेजी से आगे लाया जाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अप- राद्दियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ उनकी गैर कानूनी तरीके से बनाई गई संपत्ति को कुर्क करने का काम किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, मेवालाल साहू, कलराज मिश्रा, राजेंद्र दीक्षित, राधेश्याम चैधरी, विनय चैधरी, संतराम सरोज, विद्या कांत शुक्ला, राजेंद्र साहू, शिवाकांत साहू, राज कुमार सरोज, गुड्डू कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Next Post

विश्व बन्धुत्व ब्राह्मण महासभा के तत्वा धान प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

(तौहीद […]
👉