लौहपुरुष को नमन, 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर देशवासियों को बधाई, जानें 82वें मन की बात में PM मोदी की कही प्रमुख बातें

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 55 Second
  • अक्टूबर 24, 2021  

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है। हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की।

पीएम नरेन्द्र मोदी का खास रेडियो कार्यक्रम रविवार (24 अक्टूबर) को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ। आकाशवाणी के अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री अपनी बात जनता के सामने रखें। यह मन की बात कार्यक्रम का 82वां एपिसोड है। जिसमें बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ के बाद आज देश नए उत्साह और नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता भारत के सामर्थ्य को दिखाती है, सबके प्रयास के मंत्र की शक्ति को दिखाती है। हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प से एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने इनोवेशन के साथ अपने दृढ़ निश्चय से मानवता की सेवा का एक नया मानदंड स्थापित किया। हम 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी न किसी गतिविधि से जरूर जुड़ें।

भगवान बिरसा मुंडा को  लेकर कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि अगले महीने 15 नवंबर को हमारे देश के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है। भगवान बिरसा मुंडा को धरती आबा भी कहा जाता है, इसका अर्थ धरती पिता होता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह अपनी संस्कृति, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया वो धरती आबा ही कर सकते थे।

भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने सदैव विश्व ​शांति के लिए काम किया है। हमें इस बात का गर्व है कि भारत 1950 के दशक से लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा रहा है। गरीबी हटाने, जलवायु परिवर्तन और श्रमिकों से संबंधित मुद्दों के समाधान में भी भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Next Post

मेरठ : किठौर में हुई जनसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

 अक्टूबर […]
👉