मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर नंदेश्वर नन्द यादव को उनके ही घर में किया गया नजरबंद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 44 Second

(प्रदीप यादव) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बहराइच आगमन पर जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर नन्द यादव को योगी सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनके घर माधवरेती पर ही हॉउस आरेस्ट नजरबंद कर दिया।
इसकी सूचना मिलते ही समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कई जगह पुतला फूंका गया।
जिसमें विधानसभा कैसरगंज में जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी विनोद यादव के नेतृत्व में यादवपुरी चैराहा, विधानसभा अध्यक्ष निरंकार सिंह द्वारा ,जिलाउपाध्यक्ष अमरदीप यादव,सपा नेता मुलायम सिंह यदुवंश,छात्र सभा जिला महासचिव जितेंद्र वर्मा, राजित राम यादव,ललित यादव द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
महसी विधानसभा में महबूब अली, बहराइच विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, मटेरा विधानसभा धनीराम, पयागपुर विधानसभा अध्यक्ष शिव शंकर प्रजापति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया।
जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नन्द यादव ने पुलिसिया जबरदस्ती नोक झोंक के दौरान कहा कि हम अपने जिले में हो रहे लूट खसोट भ्रष्टाचार सम्बन्धी ज्ञापन मुख्यमंत्री को देना चाहते हैं, और योगी सरकार के इसारे पर हम सपाईयों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पुलिसिया उत्पीड़न कार्यकर्त्ताओं का लगातार किया जा रहा है जो लोकतंत्र कि हत्या है मानवाधिकार का हनन है।
हम समाजवादी लोग इससे डरने वाले नहीं हैं हमारे नजर बंद करने से कुछ नहीं होगा हमारी टीम जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध पुतला फूंक कर करेगी।
इससे डरकर पुलिस प्रशासन ने जिला महासचिव बाबू खान और उनके साथियों को भी हॉउस अरेस्ट किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने से लोहिया वाहिनी के नेताओं को रोकने का भरसक प्रयास किया।

Next Post

सपा महानगर की शहर दक्षिणी व उत्तरी विधान सभा पिछड़ा प्रकोष्ठ की कमेटी गठित

(तौहीद […]
👉