नदियों में मत्स्य आखेट एवं मत्स्य पालन हेतु तालाबों की नीलामी 18 अक्टूबर को

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 41 Second

(धर्मेन्द्र सिंह) हरदोई। ज्वाइंट मजिस्टेªटध्उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन ने अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मत्स्य आखेट हेतु तहसील सदर क्षेत्र में लोनार पुल से मलवा अखवेलपुर तथा लोनार पुल से नागामऊ सीमा तक इसके अलावा सईध्भैंसटा नदी में आखेट के लिए ग्राम मदरावां लिलवल सीमा तक, लिलवल से इटौली पुल तक, इटौली पुल से मंगोलापुर तक, मंगोलापुर से कोढ़वा तक तथा कोढ़वा से ग्राम गदनपुर तक की सीमा तक के लिए मत्स्य आखेट की नीलामी 18 अक्टूबर 2021 को तहसील सदर में मत्स्यजीवा सरकारी समितियों को की जायेगी। उन्होने कहा है कि मत्स्य आखेट के लिए मत्स्यजीवी समितियों की पात्रता और वरीयता की शर्ते व नियम तहसील के सूचना पट पर एवं कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में देखी जा सकती है।
ज्वाइंट मजिस्टेªट ने बताया है कि इसके अलावा शासन की मंशानुसार तहसील सदर के राजस्व ग्राम अहिरोरी, बघौली, बेहटी, हरिहरपुर, खाडाखेड़ा, बावन, डडवानी, गोडाधार, जगरौली, विक्टोरियागंज, गोपार, मोना, श्हाबुद्वीनपुर, मझिया, दूल्हापुर, जफरपुर, पिपरी, नयागांव मुबारकपुर राजस्व ग्राम हुसेनपुर सहोरा स्थित तालाबों में मत्स्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी 18 अक्टूबर 2021 को शिविर के माध्यम तहसील सदर परिसर में की जायेगी।
पात्र व्यक्ति के उपस्थित न होने पर अवशेष तालाबों की नीलामी 25 अक्टूबर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे की जायेगी। उन्होने कहा है कि नदियों में मत्स्य आखेट एवं तालाबों में मत्स्य पालन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान उपस्थित होकर नीलामी बोली में भाग लेना सुनिश्चित करें तथा अधिक जानकारी के लिए तहसील सदर में मत्स्य निरीक्षक कार्यालय से सम्पर्क करें।

Next Post

जनता की गाढ़ी कमाई का साढ़े नौ करोड़ रूपया डूबा - ओ.पी. यादव

यूनियन […]
👉