जिला कार्यालय पर संगठन बैठक मे पदाधिकारीयों को 2022 फतह का दिया मंत्र

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time5 Minute, 27 Second

अखिलेश की चली आंधी बीजेपी को उखाड़ फेंकने को तैयार। झूठी सरकार से आजिज हुए लोग, इसबार सपा सरकार। समूचा प्रदेश बोल रहा जय समाजवाद।
(मो. रिजवान) प्रयागराज। हमें विकास के मुद्दों पर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनानी है। इसके लिए हमें बीजेपी की तरह झूठ की खेती नही करनी। हमें सच के साथ जो कार्य सपा ने किए बस उन्ही को लेकर लोगों के बीच जाना है। सपा ने जो वादे किए उससे अधिक करके दिखाए जबकि बीजेपी ने केवल लोगों को झूठे सपने दिखाए। न नौकरी दी,न रोजगार दिए,न सड़के, न पुल, न मेट्रो। बस इतना किया कि जो सपा सरकार ने विकास कार्य किए थे उनका फीता काटकर अपना बताने का कार्य किया।
उक्त बातें गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक कार्यक्रम में चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर आए युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कही। उन्होंने 12 विधानसभावार सभी सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। जहाँ उन्होंने जीत के गुरुमंत्र दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमें सरकार बनाने के लिए संघर्ष करना है । पूर्व में जिन वजहों से हम सबको हार का सामना करना पड़ा, उससे नसीहत लेनी है दोहराना नही है। पिछले चुनाव में लोगों ने सरकार तो बनानी चाही लेकिन अंतर्द्वद्व के चलते विधायक को हराना चाहा। यही कारण रहा कि इतने विकास कार्यो के बावजूद हम लोग नही जीत सके जबकि झूठी बीजेपी सत्ता पर काबिज हो गई। इसबार सभी सीटों पर केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रत्याशी मानकर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनानी है। उन्होंने कहा पार्टी में कार्यकताओं व पदाधिकारियों का वजूद विधायक से अधिक है,विधायक इनसे हैं ये विधायक से नही। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर ही सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जा सकता है। प्रदेश में यहाँ हर रोज हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। इस सरकार में न साधु -संत सुरक्षित हैं,न ही किसी वर्ग के लोग। इनके अन्याय से चारों तरफ हाहाकार मचा है। पिछले दिनों इसी शहर में एक बड़े महंत की संदिग्ध लाश मिलती जबकि एक दिन पूर्व वो एकदम फिट थे। वहीं सीएम योगी के गृह क्षेत्र में मनबढ़ पुलिस वाले एक कारोबारी की निर्मम हत्या कर देते हैं। उसकी पत्नी न्याय के लिए चीखती चिल्लाती रहती है। उन्होंने कहा कि इतना ही नही हद तो तब हो गई जब उसकी न्याय के लिए उठी आवाज को दबाने की पूरी साजिश तक रच दी गई। उसके सोशल साइट्स के प्लेटफार्म को ब्लॉक कर दिया गया। जिससे उसकी मदद की गुहार लोगों तक न पहुँचे। कितना अत्याचार करेगी ये सरकार अब लोगों का मन इनके झूठ व उत्पीड़न से भर गया है। अखिलेश नाम की आंधी पूरे प्रदेश में चल रही है। जिसमें ये बीजेपी पूरी तरह से उखड़ जाएगी। उन्होंने कार्यकताओं से कहा कि हमें इन बहुरूपिये बीजेपी वालों के कुचक्र,छल,प्रपंच से लोगों को आगाह करना है कि इनके बहकावे में न आए। उन्होंने कार्यकताओं से कहा कि किसी के पीछे भागने की जरूरत नही है। अब कार्यकताओं की पहुँच सीधे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से होगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, जिला महासचिव संदीप पटेल, नगर महासचिव रवींद्र यादव रवि, रमाकान्त विश्वकर्मा, योगेश पाल, शकील अहमद, अमर सिंह, बच्चा यादव, शनील अहमद, भागीरथी बिन्द, ओम प्रकाश कुशवाहा, पप्पू यादव, ओ पी यादव, अभिमन्यु पटेल, मो.गौस, सै.मो. अस्करी, तारिक सईद अज्जू, मंजू पाठक, नाटे चैधरी, मो. अजहर, अमित यादव, शेखर, बब्लू आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

55लाख से अधिक लोगों के एकाउंट में 1500 ट्रांसफर कराएगी योगी सरकार

(हरी […]
👉