देश के पूर्व फौजी बेटे ने बहुत ही खूबसूरती से निभाया अपना कर्तव्य

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 6 Second

(शमशाद सिद्दीकी) राजधानी। दुनिया में किसी ने सच ही कहा है कि जिसका कोई नहीं उसका तो ऊपर वाला है। लेकिन साथ ही में यह भी कहा है की ऊपरवाला हम में से एक को ही चुनता है।
किसी दुखियारे की मदद करने के लिए। यह बात एकदम सटीक बैठती है कैंट प्रत्याशी इं अजय कुमार पूर्व नौसेना अधिकारी फौजी पर। आपको बताते हैं क्यों और कैसे? कुछ दिनों पहले मूसलाधार बारिश से राजधानी में बाढ़ जैसे हालात हो गए थे। जैसे तैसे कुछ सरकार के प्रतिनिधियों ने मदद की और कहीं कुछ समाज सेवकों एवं देश भक्तों ने मदद के हाथ बढ़ाएं। जब मोती नगर धोबी घाट कैंट क्षेत्र में इं अजय कुमार ने भ्रमण किया तो। जन समस्याओं का जैसे अंबार उठ गया।
स्वयं की निधि से क्षेत्र के तमाम जनता को राहत सामग्री एवं उन्हें ढांढस बंधाया हर संभव मदद के लिए। तो वही भ्रमण के दौरान कैंट प्रत्याशी ई अजय कुमार ने एक वृद्ध महिला को भी गोद लिया की आजीवन प्रतिमाह राशन व कपड़े देने का वादा किया था।
जब वह उस वृद्ध महिला के पास रजाई गद्दा एवं अन्य जरूरतमंद चीजें लेकर पहुंचे तो वृद्ध महिला के आंखों में आंसू आ गए। वृद्ध माता ने कहा बेटा वादा तो लोग करके जाते हैं। लेकिन वादा निभाने वाला तू एक सच्चा फौजी देश भक्त है। इतनी बात सुनकर स्थानीय लोगों में जोश की लहर दौड़ गई और सबकी आंखों में आंसू आ गए।
इं अजय कुमार ने वृद्ध माता को गोद लेकर एक बात तो साबित कर दी की देश प्रदेश में योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना है जिन्हें नहीं मिलना चाहिए और उन्हें नहीं मिल रहा है जिन्हें मिलना चाहिए। इं अजय कुमार पूर्व नौसेना अधिकारी के कार्य से मोती नगर धोबी घाट के बाढ़ पीड़ितों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ई0 अजय कुमार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला सभा) राधा वरुण, मीडिया प्रभारी (सैनिक प्रकोष्ठ) इन्द्र प्रकाश, प्रदेश महासचिव(सैनिक प्रकोष्ठ) फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस के सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के हिमांशु भट्ट व मोहित शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Next Post

हदरुख से जगतपुरा अहीर के लिए जाने वाला रास्ता हुआ धराशाई

(मोनू […]
👉