श्री सर्वेश्वरी समूह के प्रांगण में 61वाँ स्थापना दिवस सम्पन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 53 Second

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस, औघड़ भग वान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, रायबरेली में श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद सम्भव राम के सानिध्य में श्रद्धापूर्वक एवं भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः 6ः00 बजे आश्रम परिसर में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भक्तों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। सभी श्रद्धालुआंे ने माँ गुरू, पूज्य अधोरेश्वर महाप्रभू, परमपूज्य गुरूपद बाबा जी की जय से आश्रम परिसर गुंजिरत रहा। तत्पश्चात गणेश पीठ पर पूज्य बाबा द्वारा ध्वज पूजन कर ध्वजा रोहण किया गया। श्री सर्वेश्वरी त्वम् पाहिमाम शरणा गतम का संकीर्तन अनवरत चलता रहा, इसके उपरान्त पवित्र ग्रन्थ ‘‘सफलयोनि’’ का पाठ दल बहादुर सिंह द्वारा किया गया, इसके पश्चात् प्रसाद वितरण हुआ। 9ः00 बजे आश्रम परिवार के मध्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्य गुरूपद बाबा द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर बाबा भगवान राम के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, पूर्व महाप्रबन्धक बी.एस.एन.एल. इलाहाबाद एस.एम. अग्निहोत्री, शाखा के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र को मार्ल्यापण किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ श्रीमती मंजू अग्निहोत्री गुरू पादुका पंचकम के पाठ से किया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, डा0 सुयश सिंह, दल बहादुर सिंह, हर्षेन्द्र सिंह ‘छोटे राजा’, कल्याणी मिश्रा, एम.एम. अग्निहोत्री, महेन्द्र बहादुर सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह संस्था के स्थापना, मानवता की सेवा तथा उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। जीवन में संस्कार, आचरण, सन्तति निर्माण करते हुए मानवीय मूल्यों को अक्षुण्य रखने को श्री सर्वेश्वरी समूह का आधार कहा गया। मानवीय संवेदनशील मूल्यों की रक्षा हेतु परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने 21 सितम्बर 1961 में हाजी सुलेमान बाग, मड़ुवा डीह में इसकी स्थापना की, जिसका मुख्यालय, पड़ाव, वाराणसी है। श्री सर्वेश्वरी अनुयाइयों का कर्तव्य है इस मानवता की अघोर गंगा को विचारों को मूल्यों को वसुधा पर जीवित रखे।
संस्था की लोकप्रियता एवं सेवा की सराहना वैश्विक परिदृश्य पर देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी कोविडकाल में की गयी। गोष्ठी में परमपूज्य गुरूपद बाबा द्वारा आर्शीवचन प्रदान किया गया, उन्होनें कर्तव्यनिष्ठा के साथ श्री सर्वेश्वरी समूह के कार्यो को सम्पादित करने की प्रेरणा प्रदान की। अन्त में आत्माराम स्वात्माराम का संकीर्तन कराया। आश्रम के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गोष्ठी का संचालन शाखा के संयुक्त मन्त्री डा0 शशांक द्विवेदी द्वारा किया गया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से आश्रम के वरिष्ठ सहयोगी केशव प्रसाद शुक्ल, व्यवस्था पक बृजेश सिंह, मिलिन्द द्विवेदी, राजन रस्तोगी, धर्मेन्द्र यादव, मधु अवस्थी, आशुतोष सिंह, धीरज सिंह भदौरिया, अरविन्द द्विवेदी, कौशलेन्द्र कुमार, विनोद जायसवाल, जितेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, सुनील कुमार त्यागी, डा. वी.के. सिंह, महेश त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Next Post

जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने किया केला प्रक्षेत्र का निरीक्षण

(प्रदीप […]
👉