भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा का स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 23 Second

(संदीप सक्सेना) भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि जनमानस पूर्ववर्ती सरकारों के घोटालों से त्रस्त था। किंतु प्रधानमंत्री मोदी एवं सीएम योगी के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार विकास के नित नए रास्ते खोल रही है। नारी सम्मान,किसान सम्मान को महत्व मिल रहा है। सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। गांव में गरीबों को आवास,सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक गरीब को पांच लाख रुपए का रक्षा कवच मिला है। भगवान राम हम सभी के आराध्य हैं, जिनके भव्य मंदिर का निर्माण भी अब हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़ कर बाहर चले गए। हमारी सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित हैं, हम अपने संकल्प पत्र को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम छू रही है। देश में स्वार्थ की नहीं,बल्कि जन कल्याण करने वाली सरकार चल रही है। सरकार की समस्त योजनाएं पारदर्शी तरीके से गरीब, किसान व समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रही। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पलटूराम,जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी,बृजेंद्र तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैस,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय फैयाज अहमद मिस्बाही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जमील अहमद आज कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।

Next Post

महिला कल्याण समिति द्वारा स्वास्थ्य एवम स्वच्छता पर 2 दिवसीय सेमीनार का आयोजन

(अफरोज […]
👉