इंदौर के 9 नगर निगम अधिकारियों पर हुई FIR दर्ज, नगर आयुक्त ने दी जानकारी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 47 Second
Sep 21, 2021 

इंदौर शहर की नगर आयुक्त प्रतिभा पटेल ने कहा कि 9 कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें एक वीडियो के वायरल होने के बाद निलंबित किया गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जवाहर टेकरी में सोमवार को गणेश प्रतिमाओं को फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मूर्ति विसर्जन के दौरान मचे हल्ले पर नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार थाने जाकर अपने ही 9 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

इस मामले को लेकर इंदौर शहर की नगर आयुक्त प्रतिभा पटेल ने कहा कि 9 कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें एक वीडियो के वायरल होने के बाद निलंबित किया गया है। उस वीडियो में भगवान गणेश की मूर्तियों को डंपर से एक जल निकाय में फेक रहे थे।

वहीं बताया जा रहा है कि जब ये मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानकारी में आया तब  आनन-फानन में निगम के 7 दैनिक वेतन भोगियों को बर्खास्त करने के आदेश सोमवार की रात जारी कर दिए थे। और इसी के साथ ही 2 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था।

Next Post

शिवसेना नेता का शरद पवार पर हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपने वाले शिवसैनिकों के 'गुरु' नहीं हो सकते

 Sep […]
👉