भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के विकास कार्यों पर मीडिया कर्मियों से हुई वार्ता

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 40 Second

(अकील अहमद)
सरोजनी नगर। विकास खंड सरोजनी नगर मुख्या लय के सभागार कक्ष में सोम वार को सरोजनी नगर की विधायिका व महिला कल्याण एवम् बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने सोमवार को विधान सभा सरोजनी नगर क्षेत्र में साढ़े चार वर्षो में कराए गए विकास कार्यों पर मीडिया कर्मियों से वार्ता की ।वार्ता के दौरान मंत्री स्वाति सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि विधायक निद्दि से वर्ष 2017 से अब तक कराए गए विकास कार्यों में कोविड हेतु पंद्रह लाख रुपए, आठ पार्कों के निर्माण व सौंदर्य करण में 73 लाख 420 रुपए, तालाबों के सौंदर्य करण में 29 लाख 550 रुपए ,मेडिकल उपचार में चार लाख 620 रुपए ,246 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व एक स्थान पर ट्रांसफार्मर के लिए एक करोड़ 71 लाख 620 रुपए, 42 अदद सबको का निर्माण में तीन करोड़ 53 लाख 990 रुपए, चार विद्यालयों के उच्चीकरण में 44 लाख 930 रुपए खर्च किए गए है। यही नहीं उसके अलावा क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा चेक डैम का निर्माण कराया गया। इसके तहत कुल छह चेक डैम बनाए गए है। जिसकी कुल लागत दो करोड़ छह लाख रुपए खर्च किए गए है। इससे एक सौ बीस हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया है। साथ ही नाना मऊ ,अनौरा ,भदोई व बनी में विपणन आदि क्षेत्रों में नलकूप की खुदाई एवम् उनकी मरम्मत के लिए बीस लाख छत्तीस हजार एक सौ उन्हत्तर रुपए की धान राशि खर्च की गई है। यही नहीं सांसद निधि से वर्ष 2017 से अब तक बीस सड़कों के निर्माण में एक करोड़ चैंसठ लाख दो सौ बीस रुपए खर्च किए गए है। इस मौके पर मीडिया कर्मियों को बीते साढ़े चार वर्षो में कराए गए कार्यों व योजनाओ की उपलब्धियों को भी गिनाया ।

Next Post

राम प्रकाश सिंह अपने आप को बता रहे है विश्व हिंदू परिषद का जिला अध्यक्ष

(सौरभ […]
👉