भारत में डाउन हुआ WhatsApp का सर्वर, करोड़ों यूजर्स हुए परेशान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 38 Second
Oct 25, 2022
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप 25 अक्टूबर को डाउन हो गया है। सैमेजिंग ऐप के डाउन होने के पीछे के कारण की जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। मगर सर्विस डाउन होने से यूजर्स काफी परेशान है। बीते लगभग 30 मिनट से अधिक समय से मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही है।
बता दें कि आज दोपहर लगभग 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में व्हाट्सऐप ग्रुप चैट पर मैसेज भेजने में परेशानी आई मगर बाद में ये समस्या इंडिविज्उल चैट पर भी देखने को मिली। नॉर्मल चैट पर भी यूजर्स मैसे सैंड नहीं कर पा रहे है।

खबर लिखे जाने तक व्हाट्सऐप सर्विस डाउन चल रही है। यूजर्स को मैसेज सेंड करने और रिसीव करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ठीक करने के लिए चल रहा काम

व्हाट्सएप द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक कंपनी को यूजर्स की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है। व्हाट्स ऐप चलाने वाली मेटा कंपनी  ने बयान जारी कर कहा है कि यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए काम किया जा रहा है। यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप को जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।

Next Post

'...नेहरू की विरासत को कैसे हटाएं', जयराम रमेश बोले- वाजपेयी जी और मोदी जी की सोच में जमीन-आसमान का फर्क

Oct […]
👉