बाराबंकी कोर्ट से स्टे के बाद दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस रखे हैं मौन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 18 Second

(शमशाद सिद्दीकी) बारा बंकी। मुख्य मंत्री योगी के राज में दबंगो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। न्यायालय के द्वारा यथा स्थित के दिए गए आदेश के बाद भी विपक्ष द्वारा खेत पर जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत हुई है। मामला राम नगर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव का है। जहां पर मनोज कुमार शुक्ला के नाम करीब 3 हेक्टेयर जमीन है। जिस पर सिविल कोर्ट द्वारा यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश बीते 21 नवंबर 19 को दिया गया। इसके बाद भी बीती 10 अगस्त को विपक्षी पिंकी शुक्ला, उमाकांत मिश्रा व 10-12 अज्ञात लोग निवासी सूरतगंज खेत पहुंचे। और पुलिस के शह में खेत के खंभे और तार को उखाड़ कर फेंक दिया। और जमीन कब्जा करने लगे इस बात की शिकायत पीड़ित ने जब चैकी पर की तो वह भी कोई सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर उसने 11 अगस्त को पुलिस कप्तान बाराबंकी के यहां फरियाद की और अपने स्थान के कागज भी दिखाए लेकिन विडंबना यह रही कि अब तक न तो विपक्षियों पर ना कोई मुकदमा लिखा गया है ना ही पूर्व की स्थिति बहाल की कराई गई। इसकी जानकारी जब चैकी इंचार्ज महादेवा से दूरभाष पर की गई तो उन्होंने बताया कि हम मेला करने के लिए आए हैं। यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित दर-दर दौड़ रहा है। लेकिन उसे न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। आखिरकार उसने इंसाफ ना मिलने और मुकदमा ना लिखने और यथास्थिति बहाल ना होने पर पुलिस कप्तान कार्यालय में अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा।

Next Post

सपा नेता ने महंगाई बेरोजगारी पर भाजपा सरकार पर बोला हमला

(मनोज […]
👉