सपा नेता का सलोन में कार्य- कर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 23 Second

(मनोज मौर्य) सलोन, रायबरेली। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी का सलोन पहुंचने पर एसपी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सपा नेता का बगहा चैराहे से मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन से जोरदार स्वागत किया गया। कस्बा सलोन में सपा नेता इरफान सिद्दीकी के इस्माइल मैरेज लान में आयोजित सम्मान समारोह में अबू आसिम आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के सरकार मे कराई गए विकास कार्यों का योगी सरकार फीता काटने का कार्य कर रही है। नया कोई कार्य नहीं किया गया है। 5 किलो राशन देकर फोटो खिंचवाया जा रहा है। दुर्भावना से कार्य किया जा रहा है। छात्र नौजवान, किसान व्यापारी, महिलाएं, सभी वर्ग इस सरकार से परेशान हैं। रसोई गैस पेट्रोल, डीजल, के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई सरकार के नियंत्रण में नहीं है। पूरे भारत देश में त्राहि-त्राहि मची है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरीके से फेल हो चुकी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजी नियर वीरेंद्र यादव ने किया। एवं संचालन डाक्टर शोएब हाशमी ने किया। कार्यक्रम में सपा नेता अबू आसिम आजमी को आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य संत रामपासी द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर व कार्य कर्ताओं द्वारा 51 किलो की माला एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप साईकल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इरफान सिद्दीकी, इसरार हैदर रानू, प्रधान संघ अध्यक्ष बृज पाल पासवान, सुख सागर मिश्रा, दिलीप ओझा, अमरेश मोरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत पाल यादव प्रद्दान, भूपेंद्र सिंह प्रधान, छोटे लाल वर्मा, अली अहमद राइनी, भगवान दीन वर्मा, प्रद्दान इरशाद, प्रद्दान इमरान, प्रधान आबिद अंसारी, डाक्टर राशिद अंसारी, वसी खान पूर्व प्रद्दान, अविनाश यादव, जितेंद्र यादव, मौलाना फिरोज, संतोष शुक्ला, फैसल मेवाती, सभा सद मो अफसर, मो इरफान राइनी, अब्दुल रब, मो इलि यास, फैसल हाशमी, इमरान सिद्दीकी, मोहम्मद जैद खान मेवाती, सहबाज हुसैन, जुनैद शाह समय बड़े तादाद पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेता अबू आसिम आजमी द्वारा नगर स्थिति विख्यात रौजा पे जाकर जियारत की।

Next Post

बाराबंकी कोर्ट से स्टे के बाद दबंगों ने किया कब्जा, पुलिस रखे हैं मौन

(शमशाद […]
👉