प्रधानमंत्री के जन्मनि पर सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा पदाधिकारियों ने फल वितरण किया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 42 Second

(संदीप सक्सेना) बलराम पुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसू चित मोर्चा के नेतृत्व में सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा जिला पदाधिकारियों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदार परम जीत सिंह, बृजेन्द्र तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’, जिला महामंत्री वरूण सिंह, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज आर्य सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविन्द सोनकर आदि भाजपा पदाद्दि कारी उपस्थित रहे । सदर विधायक पल्टूराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि प्रद्दानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम किये जायेंगे जिसके तहत आज अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में फल वितरण सहित आदि कार्यक्रम किये जा रहे हैं । सदर विधायक ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में फल वितरण किया, मरीजों का कुशलक्षेम लिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सदर विधायक द्वारा कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुँच कर लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए जागरूक किया।
वही भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर, जिला महा मंत्री मनोज आर्य, स्वामी नाथ चैधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिद्दि गोविन्द सोनकर, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, सत्य प्रकाश ने बड़े परेड स्थित काशीराम आवास पहुँच कर फल वितरण किया ।

Next Post

वकालत प्रगति-गौरवपूर्ण स्वर्ण जयंती वर्ष (50वर्ष)

(धर्मेन्द्र […]
👉