लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 42 Second

(धर्मेन्द्र सिंह) हरदोई में ट्रक लुटेरे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फरार चल रहे बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों ने हाल ही में एफसीआई के गेहूं से लदे ट्रक को लूटा था। बाद में क्लीनर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इनके पास से तमंचा व कारतूस, बरामद किया है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहा था आरोपी
यह मुठभेड़ शुक्रवार की सुबह कोतवाली शहर इलाके में लालपालपुर गांव के पास हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में यहां से गुजरने वाले हैं। इसी के चलते पुलिस ने यहां पर चेकिंग अभियान चलाया। तभी उन्हें एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। उसे जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई है।
हेल्पर का किया था कत्ल
नौशाद की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ चुंगी के पास से सूरज,दिलशाद और समीर को गिरफ्तार किया है। साथ ही घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस ने बताया कि नौशाद ट्रक चालक है और इस गिरोह का मास्टरमाइंड भी है। 11 जून की रात यह लोग एफसीआई गेट से गेहूं से भरे एक ट्रक को लूट कर फरार हो गए थे। बाद में ट्रक में सवार हेल्पर रामखेलावन की गला घोट कर हत्या कर उसका शव को लखनऊ के बंगला बाजार नहर में फेंक दिया था। तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
एसपी अजय कुमार ने मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Next Post

प्रधानमंत्री के जन्मनि पर सदर विधायक पल्टूराम व भाजपा पदाधिकारियों ने फल वितरण किया

(संदीप […]
👉