भाजपा ने गरिमा मिश्रा को बनाया मछरेहटा का मंडल अध्यक्ष

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 15 Second

(नीरज कुमार अवस्थी) मछरेहटा/सीतापुर । जिला स्तर पर अलग अलग प्रकोष्ठ गठित करने के बाद भाजपा ने महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।
जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय के हस्ताक्षर से जारी सूची मे जिले के सभी मंडलों मे महिला अध्यक्ष घोषित की गई। इसी क्रम मे मछरेहटा मंडल की महिला शाखा के अध्यक्ष के रूप मे गरिमा मिश्रा के नाम की घोषणा हुई । साधारण परिवार मे जन्मी लल्लू मिश्रा की बेटी गरिमा ने ग्रेजुएशन किया है और वर्तमान मे एक न्यूज चैनल की पत्रकार हैं । भाजपा महिला शाखा की मंडल अध्यक्ष बनने के बाद एक साक्षा त्कार मेउन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर काम करते हुए देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने मे सक्षम है।
विकास पुरुष के रूप मे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से वैश्विक स्तर पर आज एक समर्थ राष्ट्र के रूप मे भारत की पहचान बनी है । महिला समाज को जागरुक बनाने के लिए और भाजपा की नीतियों को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष और प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। महिला शाखा का मंडल अध्यक्ष बनने पर ब्लाक के सभी पत्रकारों भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य लोगो ने गरिमा मिश्रा को बधाई दी है ।

Next Post

बसपा द्वारा ऊंचाहार में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन

(मनोज […]
👉