कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में हुआ घमासान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 21 Second

(सौरभ कुमार) कन्नौज जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा चल रहे प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में 2 फाड़ हो गए। एक पक्ष द्वारा कांग्रेस जिला जिलाध्यक्ष दिनेश पालिवाल व उनके सहयोगी पुर्व जिलाअध्यक्ष विजय मिश्रा समेत कई अन्य नेताओं पर आरएसएस का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा गया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ये लोग कांग्रेस पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे है, पार्टी की नींव को कमजोर करने का कार्य कर रहे है। जिले में मनमानी कर जमीनी रूप से कार्य करने वाले कार्यकताओ का लगातार अपमान कर रहे है उनको उनके पद से हटाया जा रहा है।
जिससे संगठन कमजोर होता चला जा रहा है। कार्यकताओ ने ये भी आरोप लगाया कि एक जाति विशेष द्वारा अन्य कार्य कर्ताओं के साथ जाति व धर्म के हिसाब से पक्षपात किया जा रहा है।

Next Post

बच्चो को आपदाओ से बचाव के लिए किया जागरूक

(मोनू […]
👉