ब्लाक सिकंदरपुरकर्ण में सुनी जाएंगी पीड़िताओं की समस्याएं

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 21 Second

(प्रेम वर्मा) उन्नाव। 24 अगस्त जिला प्रोबेशन आधिकारी रेनू यादव ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए बताया है कि दिनांक 25.08.2021 को मनोरमा शुक्ला, पदाधिकारी राज्य महिला आयोग द्वारा प्रातः 11.00 बजे से विकास खण्ड सिकन्दरपुर कर्ण की ग्राम पंचायत मझरा पीपर खेड़ा गैरएहतमाली के प्राथमिक विद्यालय में महिला जागरूकता शिविर व स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं से जनसाधारण को जागरूक किया जायेगा। तदोउपरान्त महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई की जायेगी, जिसमें जनपद की महिलाएं घरेलू हिंसा एवं उत्पीडन आदि विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धी प्रार्थना पत्र सदस्या को सौंपकर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार-विमर्श कर सकती हैं

Next Post

E-PAPER- 26 AUGUST 2021

CLICK […]
👉