महिलायें स्वयं में एक शक्ति है, वे अपनी शक्ति को पहचानेें आत्म विश्वास से अपनी रक्षा कर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 55 Second

(अली हैदर) बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि महिलायें स्वयं में एक शक्ति है, वे अपनी शक्ति को पहचानें और पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने सम्मान की रक्षा के लिए स्वयं को तैयार करें तथा अपने मान-सम्मान के लिए खुद को अन्दर से मजबूत बनायंे और हर मुश्किल का डट कर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षा उनके सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य की पूर्तिे के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिनके माध्यम से समाज में नारी के प्रति व्याप्त रूढ़िवादिता को मानसिक रूप से बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे उत्साह और आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ें और देश एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी गरिमापूर्ण भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि उनके सतत् प्रयासों से जिला बिजनौर में महिला और पुरूष के लैंगिक अनुपात में बहुत बेहतरी आई है, विगत में यह अनुपात 873 था जबकि वर्तमान में 945 तक पहुंच चुका है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि शीघ्र ही जिला बिजनौर लैंगिक अनुपात में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लेगा।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज विकास भवन के सभागार में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारम्भ के पश्चात आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में महिलाओं के अनेक उदाहरण है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतिय से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।
कार्यक्रम में दौरान मा0 विधायक सदर श्रीमती सूचि चैधरी, चांदपुर श्रीमती कमलेश सैनी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित मा0 विधायकों को राखी एवं पुष्प भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक सदर श्रीमती सूचि चैधरी, चांदपुर श्रीमती कमलेश सैनी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा समस्त विभागिय महिलाओं, विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं र्कीतिमान स्थापित करने वाली महिलाओंध्बालिकाओं को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं मिशन शक्ति में उत्कृष्ठ योगदान करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थीं।

Next Post

जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

(धर्मेन्द्र […]
👉