शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 52 Second

(प्रदीप यादव) बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर देर शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेनानी भवन प्रांगण में स्थापित त्रिमूर्ति स्थल पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी गयी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चन्द्र द्वारा अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. ओ.पी. पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, पी.ओ. डूडा संजय कुमार सिंह, अधि. न.पा.परि. बहराइच दुर्गेश त्रिपाठी, ए.सी.एम.ओ. डाॅ. जयन्त कुमार, डीडीएचई आईओ बृजेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी, गण मान्य व संभ्रान्तजन के साथ त्रिमूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर आयोजित काव्य संध्या में जन पद के नामचीन कवियों एवं शायरों पी.के. प्रचण्ड, रईस सिद्दीकी, संतोष सिंह, गुलाम अली शाह द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत की गयीं। जबकि भानु जायसवाल ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

Next Post

मलेरिया से रोकथाम हेतु एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया

(धर्मेन्द […]
👉