जू0हा0स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर अनुराग कुमार मिश्र का किया भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 39 Second

(प्रदीप यादव) बहराइच। गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र तजवापुर में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ तेजवापुर के अध्यक्ष मोहम्मद सिरा जुद्दीन ‘न्यूटन’ के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी को बुके एवं माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ब्लाक संगठन के प्रवक्ता श्रीप्रकाश द्वारा संक्षिप्त में संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए अपने अध्यक्ष की प्रशंसा की और खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्र का अभिनंदन किया। ब्लाक अध्यक्ष/प्रदेश संयुक्तमंत्री श्री ‘न्यूटन’ ने अपनी समस्त कार्यकारिणी के पदा द्दिकारियों का परिचय कराया और बुके देकर उनका स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी तेजवापुर अनुराग मिश्र ने कहा कि सभी लोग मिलकर टीम भावना के साथ काम करेंगे और ब्लाक में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और एक मुखिया के रूप में सभी के साथ मेरा पूरा सहयोग रहेगा और अधिकतम समय देने का प्रयास करूंगा। ब्लाक कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने भी संगठन की कार्यशैली की प्रशंसा की और ठम्व् महोदय का स्वागत किया। इस अवसर पर जू0 हाई0 शि0 संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शबनम, उपाध्यक्ष, महेश आर्या, ब्लाक मंत्री के0 डी0 सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, संयुक्तमंत्री/पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, संयुक्तमंत्री श्रीमती राबिया बानो, श्रीमती सुमन गांधी, श्रीमती नीलम कुमारी, संगठन मंत्री श्रीमती प्रतिभा मिश्रा एवं मांडवी शाही, संगठन मंत्री रोहित कुमार, विनोद कुमार, अनुदेशक संघ के ब्लाक अध्यक्ष/जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनुदेशक संघ के मंत्री रईस, उपाध्यक्ष चंदन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Next Post

डा0 पूजा भारत को बनाया गया भाजपा नगर अध्यक्ष

(आकाश […]
👉