लखनऊ में मौलानाओ ने 50 लोगो के साथ पढाई नमाज

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 43 Second

(अकील अहमद)
राजधानी। लखनऊ में अल्लाह की इबादत और कुर्बानी के बीच बुधवार को शहर में ईद-उल-अजहा बकरीद मनाई गई । शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही प्रशासन के निर्देशो के अनुरूप मस्जिदों में 50 लोगोें ने नमाज पढ़ी। ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज अदा कराई तो लोगों ने अपने घरों में इबादत की और एक दूसरे के लिए दुआ मांगी। कुर्बानी के दौरान लोगों ने सुरक्षा संसाधनों का प्रयोग किया।
ईदगाह ऐशबाग में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे से पढ़ी गई। इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि सिर्फ 50 लोगों के साथ नमाज अदा की गई। सभी से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की गई है। जानवर की कुर्बानी की खाल को गरीबों में बांटने का प्रावद्दान है। ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मदरसों में गरीबों शिक्षा के लिए लोग खाल को दान करते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मदरसे बंद है। इस लहाज से इधर -उद्दर खाल फेकने के बजाय उसे जमीन में दफन कर दें। कुर्बानी करने वाला इसे बेंच नहीं सकता। मौलाना ने कुर्बानी की गंदगी को भी निश्चित स्थान पर फेकने की अपील की है।

Next Post

12 बच्चों को मिली 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

(संदीप […]
👉