सरोजनी नगर क्षेत्र में लेखपाल द्वारा सात सौ पौधों का वितरण व रोपण किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 21 Second

सरोजनी नगर क्षेत्र के नटकुर गाँव में दूसरे दिन लेखपाल के द्वारा सात सौ पौधों का वितरण व रोपण किया गया।

(संतोष उपाध्याय) लखनऊ। लखनऊ के सरो जनी नगर क्षेत्र के नटकुर गांव में दो दिवसी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन (रविवार) को कृषि विभाग के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने आँवल और अमरुद का पौधा रोपण कर एक हजार पौधों का वितरण किया और ग्रामीणों को सकंल्प लेने को कहा कि वे लोग ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण कर सरकार का सहयोग करें। वहीं दूसरे दिन (सोमवार) सरोजनी नगर तहसील के लेखपाल आलोक वर्मा तथा पिनवट के रहने वाले श्याम किशोर यादव (संजय यादव) ने पौधों का रोपण कर नटकुर के ग्रामीणों को लगभग सात सौ पौधों का वितरण किया और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से लाखो लोगों ने दम तोड़ा है, और आक्सीजन की कमी होने का कारण हम सब है। आज के समय में पेड़ों की कटाई हो रही है। लोग पेड़ काट कर घरों का निर्माण करा रहे है। जिससे ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसलिए हम सबको पेड़ो की कटाई नहीं पौधों का रोपड़ करना होगा। ताकि भविष्य में हमे और हमारे परिवार को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े।
इस कार्यक्रम में नटकुर गाँव के रहने वाले चन्द्र किशोर सिंह और उनके साथी पप्पू खान , राजू लोधी ने सबसे अहम भूमिका निभाई उन्होंने सरकार के इस योजना में सहयोग देने का प्रण लिया। ग्रामीणों से कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। इसे हमे पूरी ईमानदारी से निभानी होगी। इनका यह अथक प्रयास सरकार के लिए सराहनीय रहेगा।

Next Post

कांग्रेस मानवाधिकार में प्रदेश उपाध्यक्ष बने तस्लीम, हसीन को मिली नगर की कमान

(मो. […]
👉