विकासखंड सरोजिनी नगर के 47 ग्राम पंचायत में लगभग 98000 पौधों का रोपण किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 10 Second

(संतोष उपाध्याय) लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में दिन रविवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत विकासखंड सरोजिनी नगर के कुल 47 ग्राम पंचायत में लगभग 98000 पौधों का रोपण किया गया। रोपित पौद्दों में शीशम, बरगद, पीपल, पाकड जैसे लकड़ी पराजित के पौधे एवं आम, अमरुद, आमला, करौंदा जैसे फलदार एवं औषधि प्रकार के पौधे रोपित किए गए हैं। ग्राम पंचायत रहीम नगर पड़ियाना, जैति खेड़ा, बेंती, चंद्रावल आदि ग्राम पंचायतों में समुचित सुरक्षा अवस्था के साथ पोस्टिक वाटिका की स्थापना की गई। उक्त अवसर पर विकास खंड अधिकारी सरा ेजिनी नगर के नेतृत्व में समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों की कई टीमों द्वारा वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण किया गया।

Next Post

हर्षिता सिंह अपने प्रतिद्वंदी रूची यादव से 06 मत अधिक पाकर विजयी घोषित हुई

फिरोजाबाद […]
👉