’व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह कल-विवेक शर्मा’

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 12 Second

(राममिलन शर्मा)
लालगंज रयबरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज संगठन की मार्च माह की मासिक बैठक व्यापार मंडल कार्यालय में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न बैठक में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियो की उपस्थिति में बैठक संचालित हुई जिसमें विभिन्न व्यापारिक समस्याओं एवं होली मिलन समारोह के बिंदुओं पर चर्चा हुई नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लगातार कई सालों से लालगंज जाम के गिरफ्त में है व्यापारियों का व्यापार करना दुर्लभ हो गया है जाम के कारण नगर के बाहर का ग्राहक नगर के अंदर सामान लेने आने में परहेज करता है जिससे व्यापार चैपट होता जा रहा है।
जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि व्यापार मंडल लगातार 8 वर्षों से होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष करता रहा है हर वर्ष कुछ नए कार्यक्रमों के साथ समा रोह संपन्न होता है। इस वर्ष भी 30 मार्च 2024 दिन शनि वार को तुलसी उत्सव लान लालगंज में संपन्न होगा।
कोषाध्यक्ष दीपचंद गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारिक समस्याओं में अपनी तत्परिता के साथ व्यापारी कि समस्याओं का निदान करना संगठन के प्रथम प्राथमिकता होती है।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारी ने अपनी अपनी बातें और अपनी-अपनी सम स्याएं संगठन को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित संरक्षक रामबाबू सोनी किरण सोनी अप्पू शर्मा महेश सोनी शिवम गुप्ता कौशलेंद्र कंचन प्रतीक शर्मा अनिल सोनी कैलाश चंद्र गुप्ता वीरू तिवारी हंसराज विश्वकर्मा कैलाश केसरवानी पारुल गुप्ता अमित गुप्ता सुरेश सोनकर रामबाबू सोनकर बाबा रहम अली मुन्ना भाई विनय गुप्ता अंकुर गुप्ता पीयूष गुप्ता विशाल गुप्ता शिवम सोनी बबलू सोनी आशुतोष गुप्ता बउवन गुप्ता सत्यम गुप्ता वेद प्रकाश सैनी आनंद कुमार गुप्ता तुषार गुप्ता आयुष सोनी करम अली संदीप गुप्ता शिव प्रकाश सोनी हरिओम गुप्ता शिवम सोनी कमल सोनी आदि तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

E-PAPER 01 APRIL 2024

CLICK […]
👉