न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 8 Second

(राममिलन शर्मा) लालगंज, रायबरेली। कस्बे के प्रतिष्ठित एवम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सुरेन्द्र सरस्वती नगर लालगंज रायबरेली में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने गुरु गोविंद सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवम् बच्चों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन आदि के माध्यम से उनकी वीरता को दर्शाया।
तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी को बताया कि आज सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व है। वह सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। नानक शाही कैलेंडर के अनुसार इनका जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था तभी से हर साल इस तिथि पर इनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन गुरुद्वारों में भव्य आयोजन कराए जाते हैं।अरदास लगती है और विशाल लंगर लगाए जाते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना के साहिब (बिहार) में हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के इति हास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। गुरु गोबिंद सिंह ने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिता दिया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही 1699 में खा लसा पंथ की स्थापना की थी ये दिन सिख समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव को सिख धर्म के लोग धूम- धाम से मानते हैं।
इसी क्रम में विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक शशांक तिवारी ने भी गुरु गोविन्द सिंह के वीरता और महानता पर प्रकाश डाला। संपूर्ण कार्यक्रम आजाद हाउस के सदस्यों के द्वारा सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवम् कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

पावन अयोध्या धाम मार्ग, रामायण/ राम चरित मानस चैपाइयों, दोहों से सराबोर हुआ

एडवोकेट […]
👉