भव्यता के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 31 Second

(राम मिलन शर्मा)
लालगंज, रायबरेली। नगर के बहुचर्चित व सर्वश्रेष्ठ अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस् थान एस.जे.एस. पब्लिक स्कू ल लालगंज में सावन महोत् सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सह-प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने पौधरोपण कर किया। नन्हें -मुन्हें बाल कलाकारों ने कई मनमोहक कार्यक्रम… बरसो रे मेघा, कांवरियों की झांकी, शिव-तांडव जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय की सह प्रबंधिका डा. अनुश्री सिंह द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को हरियाली के महत्व के बारे में बताया गया कि यह मन को शांति और हृदय को शीतलता, सुख, शांति व स्फूर्ति देने वाला रंग है। साथ ही छात्रों को विद्यालय तथा घर के आस-पास हरियाली संरक्षण के बारे में बताया और सुझाया कि सभी लोग अपने आसपास का वातावरण हरा -भरा बनाए रखें। इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग करें व कम से कम अपने आस-पास एक वृक्ष अवश्य लगाएं।
िवद्यालय की प्रधा नाचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि हरा रंग समग्र प्रकृति में व्याप्त है। यह नेत्र ज्योति में वृद्धि करता है और मन को संतुलित, प्रसन्न, सुखी तथा शीतलता देता है। साथ ही बच्चों को हरियाली व वृक्षों के महत्व तथा उनसे होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में बताया। पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़-पौधों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी लोग अपने आसपास का वातावरण हमेशा स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखें। कार्य क्रम के इस अवसर पर विद्या लय के समस्त छात्र- छात्राएं तथा अध्यापक उपस्थित रहे।

Next Post

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

(मनोज […]
👉