महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई चैपाल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 22 Second

(नीरज अवस्थी) सीतापुर। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरुप “मिशन शक्ति” “ब्वउ उनदपजल व िवनजतमंबी ंदक ॅवउमद ैमबनतपजल” सम्बन्धी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गाँवों में ग्राम चैपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाध्बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चैपाल के आयोजन करने की शुरुआत की गई है। अब महिलाओंध्बालिकाओं को अपनी समस्या व शिका यत लेकर थाना, पुलिस चैकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार -बार नहीं आना पड़ेगा अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चैपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओंध्बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्था पित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2023 को थाना सदरपुर के ग्राम अंबरपुर ,थाना मानपुर के ग्राम समशापुर, तथा थाना नैमिषारण्य के ग्राम ततरोई एवम् अन्य समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में ग्राम चैपालों का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं/बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया, महिला आरक्षियों सहित पुलिस टीमों द्वारा सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं ध्बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्या ओं व शिका यतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चैपाल में उपस्थित महिलाओं एवम् बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जान कारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108, की विस्तृत जान कारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे मे बताते हुए जागरूक कर मोव नंबर तथा सीयूजी नंबर परसंपर्क करने हेतु बताया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

Next Post

E-PAPER 17 JUNE 2023

CLICK […]
👉