धूमधाम से मनाई गई तथागत बुद्ध की जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 21 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। तथागत बुद्ध का अहिंसा, करूणा व मैत्री का संदेश पूरी दुनिया में मानवता के लिए अमूल्य धरोहर है। जिस पर चलकर कभी भारत विश्वगुरू रहा है।
उन्हीं के उपदेशों को आत्मसात कर एक बार फिर हम उसी शिखर तक पहुंच सकते हैं। उक्त उदगार पूरे छीटू सिंह का पुरवा व नगर के सलोन रोड स्थित बुद्ध विहार में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किए। इस अवसर पर बुद्ध प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें उपस्थित लोगों ने बुद्ध के बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तमाम अनुयायी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर के अलावा गोकना, खरौली, कंदरावा, दौलत पुर, जमुनापुर, अरखा, बीकर गढ़, बहेरवा, फूलबाग आदि स्थानों पर बुद्ध अनुयायियों की ओर से खीर, पूरी, शरबत आदि का वितरण कर सेवाभाव की मिसाल पेश की।

Next Post

लालगंज मंडी समिति परिसर में आढत व्यापारी की हुई लाखों की चोरी

(राम […]
👉