धूमधाम से मनाई गई मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 14 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। क्षेत्र के महात्मा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज दौलतपुर ऊंचाहार में मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के फोटो चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रचलित किया गया इस दौरान शिव शरण मौर्य ने कहा कि मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य एक बेहतर शासक थे जिन्होंने अपने शासनकाल के दौरान जनकल्याण के एक से बढ़कर एक कार्य किए। भारतीय समाज पर आज मौर्य वंश का काफी प्रभाव है चंद्रगुप्त मौर्य आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। उनकी नीतियां और कुशल प्रबंध ने देश में उनके शासनकाल को स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है प्रधान प्रतिनिधि दौलतपुर विक्रम मौर्य ने कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य से सम्राट अशोक तक मौर्य वंश के शासकों ने जन कल्याण के लिए एक से एक मिसाल पेश किए हैं इस मौके पर आरती मौर्या प्रधान दौलतपुर, सालिक राम मौर्य, रामधनी मौर्य, विजय मौर्य, राकेश मौर्य, मुकेश मौर्य, बृजेश मौर्य, प्रदीप मौर्य, बाबूलाल मौर्य, श्रीनेवाज, मनोज मौर्य हरकेश मौर्य राम सजीवन मौर्य, आकाश मौर्य, सुशील पटेल, सोहन शर्मा, रज्जन लाल शर्मा, सुनील नाई, अशोक मौर्य रितिक कुमार अमन मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता अनुपालन कराने हेतु की बैठक

(राम […]
👉