प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया जरूरतमंदों को कंबल का वितरण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 15 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोजनपुर में प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया उक्त ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता व भाजपा नेता नगर पंचायत ऊंचाहार प्रत्याशी प्रवीण गुप्ता द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सभा के सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया बताते चलें कि प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता द्वारा अपने निजी खर्चे से हर वर्ष गरीब जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया जाता है।
ज्ञानवती, विमला देवी, गीता देवी, राजकुमारी, सुमन देवी, अनीता देवी, किरन, संगीता, सुमित्रा, कमला देवी, साजिया बानो, रामकली, तारावती, प्रेमा देवी, निर्मला देवी आदि ने बताया कि भीषण ठंड में हम लोग ठिठुर रहे थे कोई हमारी सुध नहीं ले रहा था अब हम को कंबल मिल गया है।
अब ठंड से हमें राहत मिल जाएगी। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता व भाजपा नेता प्रवीण गुप्ता का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर आशीष गुप्ता, शिवभवन शुक्ला, राम दुलारे, सुरेश कुमार, अशोक पाल, अनुज अग्रहरि, आलोक तिवारी, गजेंद्र पटेल, नीतीश गुप्ता, बाबूलाल पाल, दिलीप गुप्ता, अतुल मौर्या, एस पी प्रजापति, रामखेलावन, जितेंद्र, अजय, धीरेंद्र कश्यप, माता दीन सरोज, सौरभ कुमार, रोशन पाल, रावेंद्र मौर्या, आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

रालोद अवध क्षेत्र सामाजिक न्याय मंच के अध्यक्ष बने बेनी माधव गुप्ता

(नफीस […]
👉