उप्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित मूल्यांकन 2023 का बहिष्कार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 43 Second

(राजेश कुमार) उप्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इण्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार के लिये उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा संघ (चेत नारायण गुट) ने अपनी सात सूत्रीय माँगो को लेकर मुरादाबाद मण्डल के सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर जाकर मूल्यांकन का बहिष्कार कराया। मण्डल अध्यक्ष विमलेन्द्र शर्मा एवं पुष्पेश मिश्रा ने बताया कि मा0 शि0 संघ ने अपनी निम्नलिखित सात सूत्रीय मांगो के लिए मूल्यांकन के बहिष्कार के लिए, मूल्यांकन केन्द्रों कर जाकर सभी माध्यमिक शिक्षकों से अपील की जिसमें मा0 शि0 संघ की संगठन की निम्नलिखित मांगे हैं-
1. पुरानी पेंशन बहाल हो।
2.तदर्थ शिक्षकों का विनयमितिकरण हो ।
3. वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता की धारा-7 (4) के संशोधनों को वापस लिया जाये एवं मानदेय घोषित किया जाये। साथ ही मान्यता की शर्तें (नियम) पूर्वत किये जायें।
4. सरकारी कर्मचारियों की भांति सभी माध्यमिक शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करायी जाये।
5. माध्यमिक शिक्षा चयनबोर्ड की धारा 21छ के अनुपालन में आमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये।
6. उ0प्र0 सरकार द्वारा एन.पी.एस. की अधिसूचना 28 मार्च 2005 को जारी की गयी थी अतः केन्द्र सरकार के निर्णय अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार भी 28 मार्च 2005 पूर्व जारी विज्ञापनों द्वारा नियुक्त शिक्षक/कर्मचारी को एन.पी.एस. के स्थान पर ओ. पी. एस. का लाभ मिले।
7.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के समस्त कार्यों यथा परीक्षा, मूल्यांकन एवं मूल्यांकन केन्द्र से जुड़े सभी कर्मचारियों के कार्यों की दरों को सी.बी.एस.ई.ए के बराबर किया जाये एवं 2018 से अबतक के सभी प्रकार के अवशेषों का शीघ्र भुगतान हो।

Next Post

21 मार्च को एक रोजगार मेले का आयोजन

(सूचना […]
👉