स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 42 Second

(गुणेश राय) श्रावस्ती। प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 08 मार्च को होली पर्व होने के कारण आज गुरूवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नन्दी फाउण्डेशन द्वारा ’’नन्ही कली’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मां सरस्वती जी के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। जिस पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ’’नन्ही कली’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होने कहा कि आज के समय में एक सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है जिससे महिलाओं के निर्णय स्वयं लेने की क्षमता का विकास होगा। और इसके लिए बहुत जरूरी है कि उनकी शिक्षा पर हम विशेष ध्यान दें।
जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो वह अपने आप आत्मनिर्भर हो सकेंगी। इसके लिए महिलाओं के सशक्ती- करण हेतु सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान का भी संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है। इसी तरह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं आदि योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को आत्म सम्मान मिले और वे सशक्त बन सके।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। विश्व के विभिन्न देशों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान समय में महिलाएं लगभग सभी क्षेत्रांे में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, परन्तु पहले यह स्थिति नहीं थी, क्योंकि पहले महिलाओं को पढ़ने और नौकरी करने की आजादी नहीं थी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, फाउण्डेशन में कार्यरत एडमिन और फाइनेन्स आफिसर के रूप में शान्तनु शुक्ला और प्रोग्राम आफिसर अपर्णा सिंह, नीरज सिंह, शिल्पी सिंह, राम दयाल सहित छात्र-छात्राएं उप- स्थित रही।

Next Post

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का मंत्री पद से क्यों हुआ इस्तीफा

(अमित […]
👉