मुरली बिहार कालोनी का बुरा हाल, आने जाने वाले लोग गंदे पानी से निकलने के लिए मजबूर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 26 Second

(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में कानपुर राष्ट्रीय मार्ग से सटे हुए मुरली विहार कालोनी का बुरा हाल है नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही दिखती नजर आ रही। जहां पर सरोजनी नगर विधानसभा लखनऊ की सबसे बड़ी विधानसभा है जहां पर जलभराव की स्थिति इतनी भयानक बनी हुई है कि लोगों का निकलना दूभर हो गया है, वहीं पर मुरली विहार कालोनी का मुख्य मार्ग जो राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ा हुआ है। लोगों को मजबूर होकर गंदे पानी से गुजर कर जाना पड़ रहा है। सड़कों से स्कूली बच्चों का आना-जाना नाको चने चबाना जैसे है। यहां के स्कूली बच्चे सड़क पर भरे गंदे पानी से निकल कर जाने को मजबूर है। गंदगी युक्त पानी में जाने से बच्चों को तमाम तरह की बीमारी फैल रही है। कालोनी मुरली बिहार, की नालियां भी गंदे पानी से बजबजा रही है। कालोनियों से पानी की कोई निकासी नही है। सफाई कर्मी भी सफाई करने से कतराते रहते है। वहीं इस समस्या को कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नही दे रहे है। जबकि सरकार साफ-सफाई को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है इसके बावजूद अधिकारी सरकार के मंशे पर पलीता लगा रहे है नालों की साफ- सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है । वहीं पर कालोनी निवासी रोहित पांडे, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, ओम प्रकाश शर्मा, संजू चैहान, गणेश मिश्रा, शिव कुमार, नितिन अवस्थी राजेश परिहार, इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई लेकिन लापरवाह नगर निगम विभाग के चलते आए दिन आम जनमानस को व विशेस रूप से स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों को जलभराव जैसी समस्या से गुजरना पड़ता है।

Next Post

होली त्योहार के तहत सरोजनीनगर थाना परिसर में पीस बैठक का हुआ आयोजन

(सन्तोष […]
👉