उत्पीड़ित सहारा निवेशकों के धरने को 52 दिन हुए पूर्ण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 58 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। विकास भवन धरना स्थल पर धरने के 52 दिन पूर्ण होने पर सहारा पीड़ित जमाकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सहारा कम्पनी द्वारा भुगतान न किए जाने पर दुःख व्यक्त किया। संयुक्त किसान मोर्चा सीतापुर के संयोजक पिन्दर सिंह सिद्धू ने कहा पुलिस अधीक्षक सीता पुर से मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस को एफआई आर दर्ज कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। सिख संगठन के जिला अध्यक्ष गुरु पाल सिंह ने कहा 52 दिन धरने को हो गये। परन्तु भुगतान कब होगा कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा सरकार पूंजीपतियों के लिए है। गरीबों के साथ किया गये धोखाधड़ी प्रलोभन अन्याय के विरुद्ध साथ देने वाला कोई नहीं है। किसान मंच जिला संयोजक व सहारा संघर्ष न्याय मोर्चा अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि आज सरकार जिस प्रकार पूंजीपतियों के आगे घुटने टेक रहीं हैं, वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। पूंजीपति पहले सरकार के पास जाते थे। आज सरकार पूंजीपतियों के पास जा रही है। सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं, कैसे पूंजीपतियों के खिलाफ कार्रवाई कर पायेगी। हम सभी को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी!

Next Post

कैंप लगाकर नगरवासियों की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

(अजय […]
👉